पटना के गर्दनीबाग में बनने जा रहा राष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

Share

40,000 बैठने की होगी क्षमता, कुल क्षेत्रफल 1200 वर्गमीटर

पटना: राजधानी के खिलाड़ियों को आने वाले डेढ़ से दो वर्ष में गर्दनीबाग में राष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मिलने वाला है। शहर के गर्दनीबाग में पहले से मौजूद खेल स्टेडियम को विस्तार देते हुए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का स्वरूप दिया जा रहा है। 28.66 करोड़ की लागत से बन रहे इस परियोजना को बिहार सरकार की कैबिनेट से प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। भवन निर्माण विभाग से मिली सूचना के मुताबिक, आने वाले कुछ महीने में इसके टेंडर की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और इसे विकसित करने वाली कंपनी का चयन कर लिया जाएगा।

भवन निर्माण विभाग की ओर से प्रस्तावित यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स करीब 10 एकड़ भूमि में बनाया जाएगा, जिसका कुल क्षेत्रफल 1200 वर्गमीटर होगा। इस कॉम्प्लेक्स में 40,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी।

खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए बनाये जा रहे इस कॉम्प्लेक्स में 10 क्रिकेट पिच विकसित किए जाएंगे, जिनमें से 5 पिच विशेष रूप से अभ्यास के लिए आरक्षित होंगे।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए इसमें दो ऐस्ट्रो टर्फ भी लगाए जाएंगे, जो हॉकी जैसे खेलों के लिए उपयुक्त होंगे। खेल आयोजनों और व्यवस्थाओं के संचालन के लिए एक प्रशासनिक ब्लॉक भी तैयार किया जाएगा।

यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स न केवल पटना बल्कि पूरे बिहार के खिलाड़ियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और युवा प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिलेगा। साथ ही, यह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने में भी सक्षम होगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031