पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल, आप सरकार पर चुग का तीखा हमला

Share

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब के सरहिंद में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट की घटना को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल होने का आरोप लगाया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट में कहा, “सरहिंद में विस्फोट एक भयावह घटना है जो राष्ट्रविरोधी ताकतों के घिनौने मंसूबों को उजागर करती है।

सीमावर्ती राज्य पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आम आदमी पार्टी की सरकार की बार-बार की नाकामियों ने पंजाब को संकट के कगार पर ला खड़ा किया है।”

चुग ने कहा कि राज्य की संवेदनशील स्थिति को संभालने में घोर विफलता को देखते हुए इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से करायी जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी की देर रात पंजाब के सरहिंद में रेलवे ट्रैक पर एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे एक मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर घायल हो गया। यह घटना गणतंत्र दिवस से पहले खानपुर के पास हुई, जहां 4 फुट तक ट्रैक क्षतिग्रस्त होने की खबर है। प्रारंभिक जांच में आरडीएक्स का इस्तेमाल होने का शक जताया जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930