नोएडा में छठे दिन भी जारी श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, कई जगह पथराव और तोड़फोड़

Share

नोएडा, 14 अप्रैल । नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रहा श्रमिकों का आंदोलन मंगलवार को छठे दिन भी उग्र बना रहा। कई औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों ने पथराव और तोड़फोड़ की, जिससे हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

कई क्षेत्रों में बवाल, फैक्ट्रियों में कामकाज ठप

श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन के कारण औद्योगिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की करीब 80 प्रतिशत कंपनियां बंद रहीं। सेक्टर 70, सेक्टर 80 सहित कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्रियों के बाहर धरना दिया और कुछ स्थानों पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की।

पथराव और पुलिस पर हमला

सेक्टर 70 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी के पास प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर तोड़फोड़ की। कुछ जगहों पर पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया गया। हालांकि, पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की।

पुलिस की कार्रवाई, 300 से ज्यादा गिरफ्तार

अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं। साथ ही, भ्रामक खबर फैलाने वाले 2 सोशल मीडिया खातों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

सरकार ने बढ़ाई मजदूरी, फिर भी जारी विरोध

उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 घंटे के भीतर न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि का फैसला लिया है, जो 1 अप्रैल से लागू माना जाएगा। इसके तहत अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी की गई है।

Oplus_16908288

प्रशासन की अपील

जिलाधिकारी मेधा रूपम और पुलिस प्रशासन ने श्रमिकों से शांति बनाए रखने और काम पर लौटने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि उनकी अधिकांश मांगें मान ली गई हैं, लेकिन इसके बावजूद आंदोलन खत्म नहीं हो रहा है।

फिलहाल, पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031