नेपाल के सुनसरी में सांप्रदायिक हिंसा का असर जारी, गोली से घायल युवक की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हुई

Share

काठमांडू, 04 अगस्त । नेपाल के सुनसरी जिले में पिछले सप्ताह हुए सांप्रदायिक दंगे में घायल एक और युवक की मौत हो गई है। 22 वर्षीय रवींद्र मेहता ने मंगलवार को काठमांडू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे इस हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

नेपाल पुलिस के अनुसार, सुनसरी जिले के कप्तानगंज में हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल रवींद्र मेहता को तुरंत काठमांडू लाया गया था। उनका इलाज त्रिभुवन विश्वविद्यालय (टीयू) शिक्षण अस्पताल, महाराजगंज में चल रहा था।

काठमांडू पुलिस के प्रवक्ता एसपी दान बहादुर थापा ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेहता के शरीर में गोली लगी थी और उनकी हालत अत्यंत गंभीर थी, जिसके कारण गोली को निकाला नहीं जा सका।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

इस घटना के बाद मृतकों की संख्या चार हो गई है। ताजा मौत के बाद पूरे सुनसरी जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में सशस्त्र प्रहरी बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930