नेत्रहीन महिला क्रिकेट में भारत का गौरव बनीं अनु कुमारी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया सम्मान

Share

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी अनु कुमारी को 23 लाख 43 हजार 750 रूपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

अनु कुमारी प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता भारतीय टीम की सदस्य रही है। भारतीय टीम को विजय बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

मुख्यमंत्री ने अनु कुमारी को बधाई एवं शुभकामना देते हुये कहा कि आप इसी तरह से अच्छा क्रिकेट खेलते रहिये और राज्य एवं देश का नाम रौशन करते रहिये। हम सब लोगों के लिए यह प्रसन्नता की बात है कि बिहार की एक साधारण घर की बेटी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय मुकाम हासिल की है। राज्य सरकार ‘मेडल लाओ-नौकरी पाओ’ योजना के तहत पदक जीतनेवाले राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी प्रदान कर रही है। राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है।

खिलाड़ियों को सरकार प्रोत्साहित करते हुये उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है। आप आगे बढ़ते रहिये, सरकार आपको हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी। आप बिहार की बेटियों के लिए प्रेरणा हैं, हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।खिलाड़ी अनु कुमारी ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह (क्रिकेट का बल्ला और बॉल) भेंट किया।

अनु कुमारी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुये कहा कि आपके सहयोग से हम सब आगे बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुये हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। हम सब खिलाड़ी बहुत खुश हैं। बिहार में खेल इफ्रास्ट्रक्चर का बहुत अच्छा विकास हुआ है जिसका लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है। देशभर में खेल के क्षेत्र में बिहार की प्रशंसा होने लगी है जिससे हम सभी को गर्व महसूस होता है। बाहर के आनेवाले खिलाड़ी जब बिहार से खेलकर जाते है तो बिहार की प्रशंसा करते हैं। मुख्यमंत्री जी के कार्यों की सभी जगह तारीफ हो रही है।

अनु कुमारी बिहार के बक्सर जिला के सिमरी थाना के मुकुंदपुर गांव की रहनेवाली एक साधारण परिवार की लड़की है। इनके पिताजी श्री सोहन चौधरी ने बताया कि अनु बचपन से ही मेहनती और लगनशील रही है। इसके खेल प्रतिभा को बिहार क्रिकेट केट ऐसोसिऐशन ने पहचाना और खेलने का मौका दिया। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखी और नेशनल टीम में सेलेक्ट हुई। यह बहुत अच्छा बॉलिंग करती है। प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 का जो आयोजन हुआ उसमें अनु ने अच्छी बॉलिंग की और भारत को विजयी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031