Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला: कहा- हेमंत सरकार घोटालों की ‘गिनीज बुक’ में नाम दर्ज कराने को आतुर

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि अब सड़क निर्माण जैसे बुनियादी कार्य भी घोटालों से अछूते नहीं हैं. उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अधीन है, और यहां टेंडर प्रक्रिया में घोर अनियमितता, मनमानी वसूली और फर्जी भुगतान की परंपरा बन चुकी है. मरांडी ने तंज कसा कि ऐसा लगता है जैसे सीएम हेमंत सोरेन तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में “सबसे अधिक घोटालों की सरकार” के तौर पर उनका नाम दर्ज न हो जाए. उन्होंने लोहरदगा ज़िले के पेशरार गांव में बन रही सड़क का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बिना जीएसबी, गिट्टी और डामर के केवल मिट्टी डालकर खानापूर्ति की जा रही है. मरांडी ने कहा कि यह सरकार की असली नींव दर्शाती है, जो पूरी तरह भ्रष्टाचार और घोटालों पर टिकी है. उन्होंने मुख्यमंत्री से जांच और कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए यह भी चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार उजागर करने वालों को झूठे मुकदमों में फंसाने की आदत सरकार को छोड़नी चाहिए.

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031