नितिन नवीन के दो दिवसीय झारखंड दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में, भाजपा संगठन ने संभाली कमान

Share

रांची, 05 जून । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 6 और 7 जून को प्रस्तावित दो दिवसीय झारखंड दौरे को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे से जुड़े सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है।

प्रदेश कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक

इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में व्यवस्था टोली की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से संबंधित सभी कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

स्वागत और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर फोकस

बैठक के दौरान विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं से तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर एयरपोर्ट स्वागत कार्यक्रम, विभिन्न स्थलों पर आयोजित समारोहों और संगठनात्मक बैठकों की तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई।

महापुरुषों को श्रद्धांजलि देंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

दौरे के दौरान नितिन नवीन द्वारा बिरसा मुंडा, कर्पूरी ठाकुर और कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इन आयोजनों की व्यवस्थाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

कोर कमेटी, सांसद और विधायक बैठकें भी होंगी

बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाली प्रदेश कोर कमेटी की बैठक, सांसदों और विधायकों की बैठक सहित अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। संबंधित समितियों से तैयारियों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं में उत्साह का लक्ष्य

प्रदेश नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा झारखंड भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, राजनीतिक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, स्वागत कार्यक्रम, जनसंपर्क गतिविधियों और संगठनात्मक बैठकों के सफल संचालन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930