Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नालंदा में भ्रष्टाचार पर वार, बीपीआरओ अनुष्का कुमारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नालंदा, बिहारशरीफ । नालंदा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने शुक्रवार को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) अनुष्का कुमारी को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, खपुरा गांव निवासी अजय कुमार ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत समिति द्वारा उनके गांव में छठ घाट सीढ़ी निर्माण की योजना अनुशंसित की गई थी, लेकिन योजना को आगे बढ़ाने और फाइल खोलने के लिए बीपीआरओ द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अजय कुमार ने बताया कि बिना पैसे दिए काम आगे नहीं बढ़ाया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। तय योजना के अनुसार, जब अजय कुमार रिश्वत की रकम लेकर बीपीआरओ के पास पहुंचे और जैसे ही उन्होंने 12 हजार रुपये दिए, पहले से मौके पर तैनात विजिलेंस टीम ने तत्काल छापेमारी कर अनुष्का कुमारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को अपने साथ ले जाकर पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930