नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ने मिशन कर्मयोगी की साधना शृंखला का किया शुभारंभ

Share

–केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- प्रशासनिक सुधारों और क्षमता विकास में उत्तर प्रदेश देश के लिए रोल मॉडल

लखनऊ, 23 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए। नागरिकों को समय पर समाधान मिलने से ही लोकसेवा का उद्देश्य सार्थक होता है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को लोकभवन में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय ‘साधना शृंखला’ के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

तकनीक के साथ सेवा भाव भी जरूरी : योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक शासन के कामकाज को गति दे सकती है, लेकिन कार्मिकों का सेवा भाव ही उन्हें नागरिकों के प्रति जवाबदेह बनाता है। प्रशासनिक तंत्र जब दक्ष, संवेदनशील और उत्तरदायी होता है, तभी सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचता है। इससे सुशासन का संकल्प जनकल्याण के रूप में साकार होता है।

उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल तकनीक शासन की कार्यप्रणाली को तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में लोकसेवकों को इन बदलावों के अनुरूप प्रशिक्षित और सक्षम बनाना आवश्यक है। लोकसेवा की कार्य-संस्कृति में परिवर्तन को राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

ग्राम पंचायतों के कार्मिकों की क्षमता बढ़ाने पर जोर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायतों में कार्यरत कार्मिकों की क्षमताओं का विकास भी जरूरी है। मिशन कर्मयोगी जैसी पहल प्रशासनिक कार्य-संस्कृति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ की भावना के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में पहले भी व्यापक संभावनाएं थीं, लेकिन उन्हें उपलब्धियों में बदलने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है।

योगी आदित्यनाथ के अनुसार, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार तीन गुना बढ़ा है। पिछले साढ़े नौ वर्षों में 65 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराए गए, तीन करोड़ से अधिक परिवारों को शौचालय मिले और 15 करोड़ से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ दिया गया।

उन्होंने दावा किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक ईमानदारी से पहुंचाने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री ने सड़क, रेल और हवाई संपर्क के क्षेत्र में भी प्रदेश में हुए विस्तार का उल्लेख किया।

प्रशासनिक सुधारों में उत्तर प्रदेश रोल मॉडल : जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासनिक सुधारों और क्षमता विकास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश के लिए रोल मॉडल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश प्रशासनिक क्षमता निर्माण के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका बनाए रखेगा।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में योग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पहल का वास्तविक परिणाम तभी सामने आता है, जब उसे जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

डॉ. सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए सुशासन सुधारों को लागू करने की दिशा में प्रदेश सक्रिय रहा है। इन प्रयासों से प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने और नागरिक-केंद्रित शासन को मजबूत करने में मदद मिलती है।

आठ राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल

कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के मुख्य

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031