Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नवीन कुमार बने नए डीएम, पहले भी दिखा चुके हैं अनोखा प्रशासनिक अंदाज

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

KHAGARIA : 2011 बैच के IAS अधिकारी नवीन कुमार को खगड़िया जिले का नया जिलाधिकारी (डीएम) नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही अपने नए पद का कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में वे राज्य परिवहन आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में उनका नाम शामिल है।

पहले भी निभा चुके हैं जिलाधिकारी की जिम्मेदारी

नवीन कुमार इससे पहले मुंगेर और रोहतास जैसे महत्वपूर्ण जिलों में डीएम की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान वे अक्सर अपने अनोखे और जमीनी अंदाज के लिए चर्चा में रहे हैं। मुंगेर में उन्होंने कभी स्कूली बच्चों के साथ बैठकर पढ़ाई की तो कभी सड़कों पर ई-रिक्शा की सवारी करते नजर आए। उनका यह मानवीय और सरल व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

महिला ई-रिक्शा चालक के रिक्शा पर बैठे थे नवीन कुमार

वर्ष 2022 में जब वे मुंगेर के डीएम थे, तो एक घटना काफी सुर्खियों में रही। कौड़िया पंचायत के एक कार्यक्रम में वे एक महिला ई-रिक्शा चालक के रिक्शा पर सवार हो गए और उसे खुद उन्हें सवारी कराने को कहा। इस कदम की हर तरफ सराहना हुई और यह घटना लोगों के दिलों को छू गई।

शिक्षा और प्रशासनिक अनुभव

नवीन कुमार ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है और उनका जन्म वर्ष 1969 में हुआ था। वे 22 जून 2021 को मुंगेर के डीएम बने। इसके बाद उनका तबादला 26 सितंबर 2023 को रोहतास जिले में डीएम पद पर हुआ, जहां वे 10 सितंबर 2024 तक रहे। 11 सितंबर 2024 को उन्होंने राज्य परिवहन आयुक्त का पद संभाला और अब एक बार फिर जिलाधिकारी के रूप में उन्हें खगड़िया भेजा गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बच्चों के साथ बैठकर पढ़ाई करने वाले अफसर

नवीन कुमार के काम करने का अंदाज उन्हें बाकी अधिकारियों से अलग बनाता है। वे अक्सर बच्चों के बीच क्लासरूम में बैठकर छात्र बनकर पढ़ाई करने के लिए भी काफी चर्चित रहे हैं, अक्सर वह समय निकालकर कभी बच्चों के साथ पढ़ने पहुंच जाते थे तो कभी उन्हें पढ़ाने लगते थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930