Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नरेंद्र मोदी का अनोखा अंदाज: बंगाल में चुनावी माहौल के बीच गंगा में बोट राइड, घाट पर शख्स को लगाया गले

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–कोलकाता के घाट पर पीएम ने लोगों से की मुलाकात, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला। शुक्रवार सुबह कोलकाता के गंगा नदी घाट पर उन्होंने नौका विहार किया और अचानक पहुंचकर लोगों से मुलाकात की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घाट पर उमड़ी भीड़, शख्स को लगाया गले

पीएम मोदी को देखते ही घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उन्होंने प्रोटोकॉल से हटकर आम लोगों से बातचीत की और एक व्यक्ति को गले लगाकर उसकी बातें सुनीं। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति अपनी परेशानियां बताते हुए भावुक हो गया।

कैमरे में कैद किए मनमोहक दृश्य

नौका विहार के दौरान प्रधानमंत्री ने हाथ में कैमरा लेकर हावड़ा ब्रिज और गंगा तट के खूबसूरत दृश्यों को कैद किया। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गंगा को बताया सांस्कृतिक धारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि बंगाल की आत्मा में बहने वाली सांस्कृतिक धारा है।

नाविकों से मुलाकात, की सराहना

घाट पर बिताए समय के दौरान पीएम ने स्थानीय नाविकों और मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने नाविकों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणादायक बताया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चुनावी कार्यक्रम जारी

इससे पहले प्रधानमंत्री ने हावड़ा में भव्य रोड शो किया था और नदिया व दक्षिण 24 परगना में जनसभाओं को संबोधित किया।
शुक्रवार को भी उनका चुनावी दौरा जारी रहेगा, जिसमें वे दो और रैलियों को संबोधित करेंगे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930