‘धरती पर आपका स्वागत है…’, शुभांशु शुक्ला की वापसी पर बोले पीएम मोदी, रक्षा मंत्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Share

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में आज का दिन बेहद खास बन गया, जब Axiom-04 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की सुरक्षित धरती पर वापसी हुई। शुभांशु की वापसी के साथ ही पूरा देश गर्व और खुशी में डूब गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जीतेंद्र सिंह ने इस ऐतिहासिक क्षण पर शुभकामनाएं दी हैं।

शुभांशु ने रचा इतिहास

उत्तर प्रदेश के मूल निवासी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, Axiom-04 मिशन के अंतर्गत 18 दिनों तक ISS पर रहे, जहां उन्होंने 7 महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग किए। वे ISS में जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं, और अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय (राकेश शर्मा के बाद) का गौरव प्राप्त किया है।

पीएम मोदी ने कहा — “सपनों को दी मजबूती”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा: अंतरिक्ष में अपने ऐतिहासिक मिशन के बाद शुभांशु ने धरती पर वापसी की है। सभी देशवासियों के साथ मैं भी शुभांशु के स्वागत में शामिल हूं। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जाने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री बने शुभांशु अपने लगन और साहस से करोड़ों लोगों के सपनों को मजबूत किया है। यह गगनयान मिशन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।”

रक्षा मंत्री ने जताया गर्व

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक्स पोस्ट में लिखा: “Axiom-4 मिशन के तहत ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक वापसी पर सभी भारतीयों को गर्व है। उन्होंने सिर्फ अंतरिक्ष को नहीं छुआ, बल्कि भारत की आकांक्षाओं को भी नई ऊंचाई दी है।”

पिता बोले — “अब बेटे से मिलना है”

शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा, अब बस बेटे से मिलना है, हम सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

विज्ञान मंत्री की प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री डॉ. जीतेंद्र सिंह ने कहा: शुभांशु द्वारा अंतरिक्ष में किए गए प्रयोगों का लाभ पूरी दुनिया को मिलेगा। उन्होंने भारत की वैज्ञानिक क्षमता को साबित किया है।”

शुभांशु की यह वापसी भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन “गगनयान” के लिए एक प्रेरणादायक पड़ाव है। उनके साहस, ज्ञान और समर्पण ने भारत को एक बार फिर अंतरिक्ष विज्ञान के वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031