धनबाद में भीषण भू-धंसान, एक ही परिवार के तीन लोगों के जिंदा दफन होने की आशंका

Share

धनबाद: धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित टांडाबाड़ी बस्ती में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के ब्लॉक-4 इलाके में अचानक जमीन धंस गई। इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के जिंदा दफन होने की आशंका जताई जा रही है.

Screenshot

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद देखते ही देखते कई घर जमीन में समा गए। हादसे में मनोहर उरांव, उनकी पत्नी सरिता देवी और पुत्री गीता कुमारी के घर सहित दबने की खबर है।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे के घंटों बाद भी प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस राहत एवं बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने राजगंज-बोकारो मुख्य मार्ग NH-32 को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए बीसीसीएल के सीएमडी और जिला प्रशासन से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की मांग की।

धनबाद कोयलांचल क्षेत्र में खनन गतिविधियों के कारण भू-धंसान की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि और राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31