Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

धनबाद में दीवार काटकर जेवर दुकान में सेंधमारी, लाखों के आभूषण चोरी; सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए चोर

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

धनबाद। सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड स्थित कार्मेल स्कूल के सामने स्थित मधु लक्खी ज्वेलर्स में चोरों ने सेंधमारी कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाश लाखों रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद चोर दुकान का सीसीटीवी डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

दीवार काटकर दुकान में घुसे चोर

दुकान संचालक नीलकंठ कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तब घटना का पता चला। चोरों ने दुकान के बगल में स्थित एक बढ़ई की दुकान के रास्ते दीवार में सेंध लगाकर ज्वेलरी शॉप में प्रवेश किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

डेढ़ से दो किलो चांदी के आभूषण चोरी

चोरों ने दुकान से करीब डेढ़ से दो किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। जाते समय उन्होंने दुकान के सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर अपने साथ ले गए, ताकि कोई सबूत न बच सके।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मामला दर्ज, जल्द गिरफ्तारी का दावा

धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि दुकान संचालक की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031