Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

धनबाद को मिला नया मेयर, संजीव सिंह ने संभाली कमान

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव में जनता ने अपना नया मेयर चुन लिया है। धनबाद की जनता ने संजीव सिंह को रिकॉर्ड 114362 मत देकर धनबाद का नया मेयर बना दिया है। 27 फरवरी को शुरू हुआ मतगणना दूसरे दिन 28 फरवरी तक चला। निगम के 55 वार्डो के साथ मेयर प्रत्याशी की गिनती पुरी हो गई है।

मतगणना के पहले चक्र से लगातार संजीव सिंह 10वे राउंड तक बढ़त बना रहा। संजीव सिंह को कुल वोट 114362 मिले, जबकि जेएमएम समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल 82460 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, कॉग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम को 59079 वोट, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को जनता ने 57895 वोट दिया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वहीं, जीत की घोषणा के बाद संजीव सिंह के समर्थकों और सिंह मेंशन में जश्न का माहौल है। धनबाद के नए मेयर संजीव सिंह ने पॉलिटेक्निक से अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सिंह मेंशन पहुंचे। जहां उनके परिवार के लोगों ने उन्हें तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram