दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, जेन-जी और राजनीतिक दलों से करेंगे संवाद

Share

लखनऊ, 24 अगस्त। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। अपने दौरे के दौरान वह सोमवार और मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के साथ ही जेन-जी के युवाओं से संवाद करेंगे। इस दौरान प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में चुनाव प्रक्रिया को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

‘लखनऊ मेरी तपोभूमि रही है’

लखनऊ पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “लखनऊ मेरी तपोभूमि रही है, यहां मेरी शिक्षा भी हुई।” उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आए हैं।

उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी लोकतंत्र की आधारशिला होते हैं। दौरे के दौरान उन्हें चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें समझाने के साथ प्रदेश के स्कूलों और विश्वविद्यालयों में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने के कार्यक्रम भी होंगे।

राजनीतिक दलों से भी करेंगे संवाद

मुख्य चुनाव आयुक्त अपने दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद करेंगे। इसके अलावा युवाओं को चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी देने के लिए जेन-जी से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यूपी बोर्ड में दो बार कर चुके हैं टॉप

ज्ञानेश कुमार की शैक्षणिक उपलब्धियां भी उल्लेखनीय रही हैं। उन्होंने वर्ष 1979 में हाईस्कूल और वर्ष 1981 में इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया था।

बताया गया है कि वर्ष 1979 में करीब 10 लाख विद्यार्थियों में उन्होंने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके बाद वर्ष 1981 में करीब छह लाख विद्यार्थियों में इंटरमीडिएट परीक्षा में भी उन्होंने टॉप किया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930