दुबई में बिहार ने दिखाया निवेश का दम, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया बिहार पवेलियन का उद्घाटन; वैश्विक निवेशकों को बताए अवसर

Share

–एआईएम कांग्रेस 2026 में निवेश अवसरों, नीतिगत प्रोत्साहनों और औद्योगिक इकोसिस्टम को किया जा रहा प्रदर्शित

पटना, 07 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार ने वैश्विक निवेश के लिए अपनी पहुंच मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है। दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित वार्षिक निवेश बैठक (एआईएम) कांग्रेस 2026 में सोमवार को बिहार पवेलियन का उद्घाटन किया गया। पवेलियन के माध्यम से वैश्विक निवेशकों के समक्ष बिहार की औद्योगिक क्षमता, निवेश के अवसरों और निवेशक-अनुकूल सुधारों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया पवेलियन का उद्घाटन

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बिहार पवेलियन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक इकोसिस्टम और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में उभर रहे निवेश अवसरों की जानकारी दी।

वैश्विक कारोबार के साथ साझेदारी पर जोर

श्रेयसी सिंह ने निवेश प्रक्रिया को सुगम बनाने और वैश्विक कारोबारी समूहों के साथ मजबूत साझेदारी स्थापित करने के प्रति बिहार सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि एआईएम कांग्रेस में बिहार की भागीदारी का उद्देश्य सार्थक साझेदारियां विकसित करना और निवेशकों की रुचि को राज्य में ठोस निवेश अवसरों में बदलना है।

औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं का प्रदर्शन

बिहार पवेलियन में राज्य के औद्योगिक बुनियादी ढांचे, निवेश की संभावनाओं, विभिन्न क्षेत्रों की क्षमताओं, नीतिगत प्रोत्साहनों और निवेशक-अनुकूल सुधारों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है। पवेलियन के जरिए संभावित निवेशकों को बिहार के बदलते औद्योगिक परिदृश्य और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी जा रही है।

प्रमुख औद्योगिक नीतियां भी प्रदर्शित

पवेलियन में बिहार इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पैकेज, 2025, बिहार सेमीकंडक्टर पॉलिसी, 2026, बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) पॉलिसी, 2026, बिहार टेक्सटाइल एंड लेदर पॉलिसी (संशोधित), 2022, बिहार टूरिज्म पॉलिसी और आईटी पॉलिसी सहित अन्य नीतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

लैंड बैंक और प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

राज्य में लगातार विस्तारित हो रहे औद्योगिक लैंड बैंक, प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर होती कनेक्टिविटी को भी पवेलियन में प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने वाले व्यापक नीतिगत इकोसिस्टम की भी जानकारी निवेशकों को दी जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित करने की कोशिश

बिहार सरकार का प्रयास है कि अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और वैश्विक कारोबारी समूहों को राज्य में उपलब्ध निवेश संभावनाओं से अवगत कराया जाए और उन्हें यहां उपलब्ध अनुकूल कारोबारी वातावरण की जानकारी दी जाए। एआईएम कांग्रेस जैसे वैश्विक मंच पर बिहार की औद्योगिक और नीतिगत क्षमताओं का प्रदर्शन राज्य को अंतरराष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031