दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Share

RANCHI : दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। हजारों श्रद्धालुओं और नेताओं ने गुरु जी को अंतिम विदाई दी, जिसके कारण पूरा नेमरा गांव गमगीन माहौल में डूब गया।

शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया, घाट तक उनके पार्थिव शरीर को बेटे हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन और अन्य परिजनों ने कंधा दिया। इस दौरान भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा था, जहां हर कोई भावुक नजर आ रहा था।

अंतिम दर्शन के समय गुरु जी की पत्नी रूपी सोरेन फफक-फफक कर रो पड़ीं, वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उन्हें संभालती दिखाई दीं। घाट पर जब शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर ले जाया जा रहा था, तो उनके पुत्र और मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

देश के कई नामी नेता भी इस दुखद मौके पर मौजूद थे और उन्होंने दिशोम गुरु के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरा क्षेत्र शोक की लहर में डूबा हुआ है, जहां सभी लोग गुरु जी की मृत्यु से गहरे सदमे में हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031