दक्षिण लेबनान में इजराइल का बड़ा हमला, हिजबुल्लाह की सुरंग नष्ट; दर्जनों आतंकी मारे गए

Share

लेबनान/तेल अवीव। दक्षिण लेबनान में इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया। हमले में संगठन की एक विशाल सुरंग को ध्वस्त कर दिया गया, जिसमें मौजूद दर्जनों आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दी जानकारी

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि इजराइल हिजबुल्लाह के आतंकी ढांचे को लगातार निशाना बना रहा है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

2 किलोमीटर लंबी सुरंग ध्वस्त

आईडीएफ के अनुसार, करीब 2 किलोमीटर लंबी यह सुरंग दक्षिण लेबनान के कंतारा क्षेत्र में डिवीजन-36 के अंतर्गत स्थित थी। यह सुरंग जमीन से लगभग 25 मीटर नीचे पथरीली ग्रेनाइट चट्टानों में बनाई गई थी और इसमें करीब 30 कमरे मौजूद थे। बताया गया कि इस सुरंग का निर्माण ईरान की मदद से किया गया था।

450 टन विस्फोटक से उड़ाई गई सुरंग

सेना ने जानकारी दी कि इस सुरंग को नष्ट करने के लिए करीब 450 टन विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया। सुरंग के भीतर भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा छिपा हुआ था और उसकी सुरक्षा में कई आतंकी तैनात थे, जो हमले में मारे गए।

ड्रोन हमलों का भी जिक्र

रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में हिजबुल्लाह ने भी दक्षिण लेबनान में तैनात इजराइली सैनिकों पर ड्रोन हमले किए थे। एक हमले में एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि एक अन्य हमले में रक्षा मंत्रालय से जुड़े एक सिविलियन कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया।

क्षेत्र में तनाव बरकरार

इस कार्रवाई के बाद दक्षिण लेबनान और इजराइल सीमा क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। दोनों पक्षों के बीच लगातार हमले और जवाबी कार्रवाई से हालात संवेदनशील बने हुए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930