तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने विधानसभा में उठाया जंगली हाथियों के आतंक का मुद्दा

Share

खूंटी। झारखंड विधानसभा में मंगलवार को शून्यकाल के दौरान तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने सदन में तोरपा क्षेत्र अंतर्गत बानो प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक का मामला प्रमुखता से उठाया।

विधायक ने सदन को बताया कि इन दिनों बानो प्रखंड एवं आसपास के कई गांवों में जंगली हाथियों का झुंड लगातार उत्पात मचा रहा है। हाथियों द्वारा किसानों की फसलों, घरों तथा अन्य संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस वजह से ग्रामीणों के सामने आजीविका के साथ-साथ सुरक्षा की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। कई गांवों में लोग भय के माहौल में जीवनयापन करने को मजबूर हैं।

उन्होंने राज्य सरकार और वन विभाग का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट करते हुए मांग की कि प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के लिए तत्काल मशाल, टॉर्च एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही जिन किसानों और ग्रामीणों की फसल, घर या संपत्ति को नुकसान हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930