Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

तीन दिन बाद बाजार में लौटी रौनक, निवेशकों की झोली में आए 75 हजार करोड़

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। लगातार तीन कारोबारी दिन तक बड़ी गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को शानदार वापसी की। आज आखिरी घंटे के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जबरदस्त मजबूती हासिल करने में सफल रहे। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1.26 प्रतिशत और निफ्टी 1.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार की कमजोर शुरुआत हुई थी। बाजार खुलने के बाद दोपहर दो बजे के कुछ देर बाद तक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक मामूली उतार चढ़ाव के साथ कारोबार करते रहे। इसके बाद खरीदारों ने जम कर खरीदारी शुरू कर दी। इस खरीदारी के कारण सेंसेक्स निचले स्तर से 1,855 अंक से अधिक उछल गया। इसी तरह निफ्टी भी निचले स्तर से लगभग साढ़े पांच सौ अंक उछलने में सफल रहा। हालांकि, अंत में हुई मामूली बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में मामूली गिरावट भी आई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आज के कारोबार में ऑटोमोबाइल, बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, मीडिया, ऑयल एंड गैस और फार्मास्यूटिकल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी तरह रियल्टी, कैपिटल गुड्स, आईटी, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में आज बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब 75 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 430.57 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 429.82 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 75 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,537 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,509 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,860 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 168 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 3,004 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 964 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 2,040 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 24 शेयर बढ़त के साथ और 6 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान में और 15 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज 148.13 अंक की कमजोरी के साथ 74,415.79 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा। बिकवाली का दबाव बनने पर दोपहर 11 बजे के करीब सेंसेक्स 614.16 अंक की गिरावट के साथ 73,949.76 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने से इस सूचकांक की चाल में थोड़ा सुधार भी हुआ।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दोपहर दो बजे के कुछ देर बाद खरीदारों ने आक्रामक अंदाज में लिवाली शुरू कर दी, जिससे शाम तीन बजे के थोड़ी देर पहले यह सूचकांक निचले स्तर से 1,855.51 अंक उछल कर 1,241.35 अंक की तेजी के साथ 75,805.27 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, अंत में हुई मामूली मुनाफा वसूली के कारण सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 302.42 अंक फिसल कर 938.93 अंक की बढ़त के साथ 75,502.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 35 अंक टूट कर 23,116.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद तेजड़ियों और मंदड़ियों बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक की चाल भी ऊपर नीचे होने लगी। बिकवाली का दबाव बनने पर निफ्टी 195.85 अंक लुढ़क कर 22,955.25 अंक के स्तर तक गिर गया।

इस गिरावट के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाना शुरू कर दिया। खासकर, आखिरी घंटे के कारोबार में इंडेक्स में शामिल चुनिंदा शेयरों में जम कर खरीदारी होने लगी, जिससे शाम तीन बजे तक यह सूचकांक निचले स्तर से 546.76 अंक की छलांग लगा कर 350.90 अंक की तेजी के साथ 23,502 अंक के स्तर तक पहुंच गया। अंत में इंट्रा-डे सेटलमेंट की वजह से हुई मामूली बिकवाली के कारण निफ्टी ऊपरी स्तर से 93.20 अंक गिर कर 257.70 अंक की मजबूती के साथ 23,408.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

पूरे दिन हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अल्ट्राटेक सीमेंट 4.55 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.58 प्रतिशत, ग्रासिम इंडस्ट्रीज 3.34 प्रतिशत, ट्रेंट लिमिटेड 3.11 प्रतिशत और एटरनल 2.95 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 2.25 प्रतिशत, मैक्स हेल्थकेयर 1.96 प्रतिशत, कोल इंडिया 1.43 प्रतिशत, ओएनजीसी 1.38 प्रतिशत और विप्रो 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930