Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भव्य रोड शो के साथ पीएम मोदी का तिरुवनंतपुरम दौरा, नई रेल सेवाओं की सौगात, इनोवेशन हब और पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में कई बड़ी विकास योजनाओं का उद्घाटन और उनकी शुरुआत करने पहुंचे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केरल के लिए बहुत खुशी और संतोष का पल है।सीएम विजयन ने कहा कि कई परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री की केरल यात्रा राज्य के विकास को गति देने में बहुत मददगार होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि केरल में शुरू की गई विकास परियोजनाएं राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करेंगी, रेल कनेक्टिविटी को सशक्त बनाएंगी और आम लोगों के लिए नए अवसर सृजित करेंगी। उन्होंने कहा कि ये पहलें केरल की विकास यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत हैं और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूत करती हैं।

तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत, शहरी आजीविका से जुड़ी योजनाएं, विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में निवेश तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार केरल को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तिरुवनंतपुरम दौरे के दौरान केरल को रेल कनेक्टिविटी, शहरी आजीविका, विज्ञान एवं नवाचार और स्वास्थ्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने तीन अमृत भारत एक्सप्रेस सहित कुल चार नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रधानमंत्री ने कहा , “कुछ ही देर पहले अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है। ये ट्रेनें केरल के भीतर यात्रा को सुगम बनाएंगी और पर्यटन क्षेत्र को भी बड़ा लाभ देंगी। गुरुवायूर और त्रिशूर के बीच नई यात्री ट्रेन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। ये सभी पहलें केरल के समग्र विकास को गति देंगी।”

प्रधानमंत्री ने नागरकोइल–मंगलूरु, तिरुवनंतपुरम–तांबरम और तिरुवनंतपुरम–चारलापल्ली मार्गों पर चलने वाली तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया। इसके साथ ही त्रिशूर–गुरुवायूर के बीच एक नई यात्री ट्रेन सेवा भी शुरू की गई। इन सेवाओं से केरल का तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के साथ रेल संपर्क और मजबूत होगा। इससे यात्रियों को सुरक्षित, किफायती और समयबद्ध यात्रा सुविधा मिलेगी, वहीं पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कनेक्टिविटी के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मजबूत रेल अवसंरचना आर्थिक विकास, पर्यटन को प्रोत्साहन और रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाती है। बेहतर संपर्क से व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी और छात्रों, कामकाजी लोगों तथा छोटे कारोबारियों को विशेष लाभ मिलेगा।

शहरी आजीविका और गरीब कल्याण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने ‘पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड’ लॉन्च किया। यह डिजिटल भुगतान से जुड़ा क्रेडिट कार्ड स्ट्रीट वेंडर्स को आसानी से औपचारिक ऋण उपलब्ध कराएगा और उनकी कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के तहत एक लाख लाभार्थियों को ऋण भी वितरित किए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि पहले स्ट्रीट वेंडर्स को छोटे ऋणों के लिए ऊंची ब्याज दरों पर पैसा लेना पड़ता था। उन्होंने कहा, “पहली बार केंद्र सरकार ने ‘पीएम स्वनिधि योजना’ शुरू की, जिसके जरिए लाखों रेहड़ी-पटरी वालों को बैंक ऋण मिला। कई लोगों को जीवन में पहली बार बैंक से ऋण प्राप्त हुआ। अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए स्ट्रीट वेंडर्स के लिए विशेष क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया गया है।”उन्होंने कहा कि ‘पीएम स्वनिधि’ जैसी योजनाएं शहरी गरीबों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं और इससे उनकी आजीविका मजबूत होगी।

‘विकसित भारत’ के लक्ष्य पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश एकजुट होकर इस दिशा में आगे बढ़ रहा है और शहर इस परिवर्तन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने शहरी अवसंरचना के विकास में बड़े पैमाने पर निवेश किया है।

विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम में सीएसआईआर–एनआईआईएसटी इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप हब की आधारशिला रखी। यह हब जीव विज्ञान और जैव-अर्थव्यवस्था पर केंद्रित होगा तथा आयुर्वेद जैसे पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक जैव-प्रौद्योगिकी, सतत पैकेजिंग और ग्रीन हाइड्रोजन से जोड़ेगा। इससे स्टार्टअप्स, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा और केरल को नवाचार के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने श्रीचित्रा तिरुनाल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में अत्याधुनिक रेडियोसर्जरी केंद्र की आधारशिला भी रखी। यह केंद्र जटिल मस्तिष्क रोगों के उपचार के लिए उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार कनेक्टिविटी, विज्ञान एवं नवाचार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है। इन पहलों से केरल को साइंस, इनोवेशन और हेल्थकेयर का प्रमुख हब बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ से गरीबों के बिजली खर्च में कमी आएगी। ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। महिलाओं के लिए ‘मातृ वंदना योजना’ जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। इसके अलावा वार्षिक आय 12 लाख रुपये तक कर-मुक्त किए जाने से केरल सहित देशभर के मध्यम वर्ग को बड़ा लाभ मिला है।

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम के पूजप्पुरा में नए मुख्य डाकघर भवन का उद्घाटन भी किया। यह आधुनिक और तकनीक-सक्षम डाकघर डाक, बैंकिंग, बीमा और डिजिटल सेवाओं की व्यापक सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण को और मजबूती मिलेगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री के तिरुवनंतपुरम आगमन पर शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए एकत्र हुए। प्रधानमंत्री ने शहर में रोड शो भी किया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031