तमिलनाडु में सूखा संकट गहराया,तमिलनाडुः किसानों के समूह ने मुंह में चूहे पकड़कर किया प्रदर्शन

Share

त्रिची। विभिन्न मांगों को लेकर समय-समय पर अनूखे तौर-तरीकों से प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकर्षित करने वाले किसानों के समूह ने शनिवार को सूखा राहत की मांग को लेकर मुंह में चूहे को पकड़ कर कलेक्टर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।इन किसानों का कहना है कि सूखे की वजह से उन्हें चावल की जगह चूहे खाने को नौबत आ सकती है।

देसिया थेनिधिया नाथिगल इनाइप्पु विवासयिगल संगम (नेशनल साउथ इंडियन रिवर इंटरलिंकिंग फार्मर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के प्रमुख किसान नेता पी. अय्याकन्नु दक्षिण भारतीय नदियों को जोड़ने, सूखे से राहत, कर्ज माफी और फसलों के बेहतर दाम के लिए अपने अनूठे और मुखर प्रदर्शनों के लिए जाने जाते हैं। इसबार अय्याकन्नु के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने त्रिची कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान कुछ किसान चूहे को मुंह में पकड़कर, बिना शर्ट पहने, माथे पर पट्टी बांधकर अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन में शामिल हुए। किसानों ने बताया कि वे लगातार 15 दिनों तक यह धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। इन किसानों का कहना है कि सूखे की स्थिति में किसानों को भोजन के लिए चावल तक नहीं मिल रहा है और उन्हें चूहे खाने की नौबत आ सकती है।

इससे पहले कृषि उत्पादों के लिए लागत का दोगुना लाभकारी मूल्य देने, किसानों के कर्ज माफ करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले नवंबर महीने में किसान दिल्ली में प्रदर्शन करने गए थे। उस दौरान नागपुर रेलवे पुलिस ने किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930