तपोवन मंदिर नवनिर्माण को लेकर CM Hemant Soren से समिति की मुलाकात, 2029 तक पूरा होगा निर्माण कार्य

Share

रांची : रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज Hemant Soren से Shri Ram Janaki Tapovan Mandir Navnirman Samiti के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समिति ने मंदिर के चल रहे नवनिर्माण कार्य की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और उन्हें स्थल निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने Shri Ram Janaki Tapovan Mandir के निर्माण से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली और कहा कि यह मंदिर रांची की ऐतिहासिक धरोहर और आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंदिर के रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन कार्य में सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा।

उन्होंने निर्देश दिया कि मंदिर को भव्य और आकर्षक रूप देने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि यह देश-विदेश के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन सके।

समिति की ओर से बताया गया कि मंदिर का नवनिर्माण कार्य वर्ष 2029 तक पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है। मंदिर का निर्माण Ashish Sompura के निर्देशन में किया जा रहा है, जो Ram Mandir Ayodhya के आर्किटेक्ट भी हैं।

इस मौके पर मंदिर के महंत ओमप्रकाश, समिति के सचिव प्रणय कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार वर्मा, अयोध्या दास समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031