Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

तकनीकी दिक्कत के कारण उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में शनिवार को तकनीकी खराबी आने के बाद हेलकॉप्टर की लखऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में सवार उपमुख्यमंत्री समेत सभी लोग सुरक्षित हैं। इसके बाद वह दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी के लिए रवाना हुए।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का शनिवार को कौशांबी जनपद में कार्यक्रम प्रस्तावित था। वह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह हेलीकाफ्टर से रवाना हुए। हेलीकाप्टर उनका लखनऊ स्थित सरकारी आवास कालिदास मार्ग से करीब लॉमार्ट स्कूल के मैदान से उड़ा। लामार्ट मैदान से कौशांबी के लिए रवाना होने के कुछ ही देर बाद ही पायलट को उसमें तकनीकी खराबी का अहसास हुआ। हेलीकाप्टर में धुंआ भरने लगा। तब तक हेलीकाप्टर रायबरेली के बछरावां तक पहुंच गया था। पायलट ने समझदारी दिखाते हुए हेलीकाप्टर को वापस लखनऊ की ओर मोड़ दिया और अलखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट की पर लैंडिंग कराई गयी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उपमुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, केशव प्रसाद मौर्य का आज कौशाम्बी में कुछ कार्यक्रम प्रस्तावित था। उसी के लिए सुबह वह हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। बछरावां तक पहुंचने पर पायलट को कुछ तकनीकी खराब का आभास हुआ और बिना देर किए वह नजदीक हवाई अड्डा लखनऊ स्थित अमौसी पर लैंडिग करायी। हेलीकॉप्टर में मौजूद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत सभी लोग सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आई और केबिन धुंआ-धुंआ हो गया था। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, कुछ देर बाद दूसरे हेलीकॉप्टर से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी के लिए रवाना हो गये। वे काैशांबी में आयाेजित सरस महोत्सव में शामिल हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930