Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

डोरंडा हत्याकांड में सनसनीखेज मोड़, पत्नी को गोली मारने वाले पति ने की खुदकुशी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। डोरंडा के मनीटोली वारिस चौक के समीप रहने वाले तौकिर अंसारी ने अपनी पत्नी तरन्नुम परवीन की तीन दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद वह फरार हो गया था। इसी दौरान मंगलवार देर रात उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

तौकिर अंसारी की पत्नी के भाई मो मोजाहिद ने डोरंडा थाना में तौकिर अंसारी और निशा के विरुद्ध डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मो मोजाहिद ने अपने आवेदन में कहा था कि 24 जनवरी को दोपहर में आरोपित की चाची ने उन्हें फोन कर उनकी बहन तरन्नुम की हत्या होने की सूचना दी थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने यह भी बताया कि उसके जीजा तौकिर ने उसकी बहन के सिर पर बंदूक से गोली मारी है। यह जानकारी मिलने के बाद वह बहन के घर पर पहुंचे। वहां उनके भांजे अरहाम अंसारी ने उन्हें बताया कि उसके पिता तौकिर ने मां तरन्नुम को गोली मारी। फिर उसे बिस्तर में लिटाकर उसके हाथ में बंदूक रख दी।

मो. मोजाहिद ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा तौकिर उनकी बहन को अक्सर प्रताड़ित और मारपीट किया करता था। आरोपित निशा के साथ तौकिर का संबंध था,जिसका विरोध उनकी बहन किया करती थी। इस वजह से तौकिर ने उनकी बहन को रास्ते से हटा दिया। प्राथमिकी दर्ज होने को बाद पुलिस आरोपित के संबंधित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच उसने खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031