डिब्रूगढ़ के मनोहारी चाय बागान पहुंचकर मजदूरों से मिले पीएम मोदी, तोड़ी चाय की पत्तियां

Share

डिब्रूगढ़ (असम)। प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने बुधवार सुबह डिब्रूगढ़ के मनोहारी चाय बागान का दौरा किया, जहां उन्होंने चाय की पत्तियां तोड़कर Assam के चाय उद्योग के महत्व को रेखांकित किया।

श्रमिकों से संवाद और सराहना

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने चाय बागान की महिला व अन्य श्रमिकों के साथ बातचीत की। उन्होंने श्रमिकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्य को देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया। यह संवाद चाय बागान श्रमिकों के कल्याण और सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और चुनावी कार्यक्रम पर फोकस

प्रधानमंत्री ने श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, मजदूरी और आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि चुनावी प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री मंगलवार रात डिब्रूगढ़ पहुंचे थे। रात 8:40 बजे वे मोहनबाड़ी हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से मनोहारी रिजॉर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।

प्रधानमंत्री आगामी कार्यक्रमों में धेमाजी और लखीमपुर जिलों के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी प्रचार भी करेंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031