Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

टुंडी में हाथियों ने घरों को किया क्षतिग्रस्त, धान की फसल की नष्ट,  इलाके में दहशत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

धनबाद। धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड में जंगली हाथियों के एक झुंड ने भारी उत्पात मचाया है। पांच हाथियों के इस झुंड में एक बच्चा हाथी भी शामिल है। यह झुंड गिरिडीह जिले के पीरटांड़ क्षेत्र से होते हुए धनबाद जिले के पश्चिमी टुंडी प्रखंड में प्रवेश किया है।

डंडाटांड़ के रास्ते दलुगोड़ा गांव पहुंचते ही हाथियों ने रिहायशी इलाके में आतंक मचा दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार देर रात हाथियों ने गांव के निवासी रामलाल मुर्मू के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में रखी धान की फसल को हाथियों ने खा लिया, जबकि शेष अनाज को इधर-उधर बिखेर दिया। इसके बाद हाथियों ने दीवार तोड़कर घर के अंदर भी प्रवेश कर लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना के समय घर में रामलाल मुर्मू की पत्नी चंदोली मुर्मू और उनकी तीन बेटियां संजोती कुमारी, सेवान्ती कुमारी और समिता कुमारी सो रही थीं। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गईं। घटना के वक्त घर के मुखिया रामलाल मुर्मू रोजगार के सिलसिले में बाहर गए हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही मशालचियों की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को गांव से खदेड़कर चीना पहाड़ी की ओर भेज दिया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शुक्रवार सुबह भाजपा के टुंडी मंडल अध्यक्ष गोविन्द टुडू पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग एवं प्रशासन से संपर्क कर पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। साथ ही तत्काल राहत के तौर पर अनाज उपलब्ध कराने और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े देने की बात कही।

हाथियों के उत्पात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण भय के साए में जीवन बिताने को मजबूर हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031