झारखंड NEET UG 2026: स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार का आज आखिरी मौका, शाम 6 बजे तक कर सकेंगे आवेदन

Share

रांची, 05 सितंबर । झारखंड में नीट यूजी (NEET UG 2026) की स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार कराने के लिए उम्मीदवारों को एक और मौका मिला है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार शनिवार शाम छह बजे तक अपनी जानकारी में आवश्यक सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कैटेगरी समेत जरूरी जानकारी में कर सकेंगे सुधार

खासकर वे उम्मीदवार, जिन्हें अपनी कैटेगरी या अन्य जरूरी जानकारी में संशोधन कराना है, निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है। बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।

JCECEB की वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

उम्मीदवार स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की आधिकारिक वेबसाइट के Important Notice सेक्शन में जा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक सुधार की प्रक्रिया पूरी कर लें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930