Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड में 26 अप्रैल से बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, रांची समेत कई जिलों में ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share


रांची। झारखंड में 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गर्जन, ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
विभाग के अनुसार 26, 27 और 28 अप्रैल के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इन जिलों में ज्यादा असर
उत्तर-पूर्वी जिलों में देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा और साहिबगंज में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

वहीं मध्यवर्ती जिलों जैसे खूंटी, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा, धनबाद और कोडरमा में भी खराब मौसम की संभावना है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

तापमान का हाल
पिछले 24 घंटों में डाल्टनगंज में सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री रहा।

शनिवार को रांची में अधिकतम 39.6 और न्यूनतम 22.7 डिग्री, जमशेदपुर में 41.1/27.2 डिग्री, बोकारो में 43.5/25.1 डिग्री और चाईबासा में 42.4/26 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें। खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930