झारखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, अब तक 41 मरीज संक्रमित; रांची में 38 और जमशेदपुर में 3 मामले, रिम्स में मास्क पहनकर पहुंच रहे मरीज और परिजन

Share

रांची, 05 सितंबर। झारखंड में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में अब तक 41 मरीजों में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 38 मरीज रांची के और तीन मरीज जमशेदपुर के हैं। रांची में संक्रमित पाए गए मरीजों में 20 बच्चे भी शामिल हैं।

निजी लैब में भी नए मामलों की पुष्टि

रांची की एक निजी लैब में भी स्वाइन फ्लू के कुछ नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं, रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में चार संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।

रिम्स में बढ़ी सतर्कता, मास्क पहनकर पहुंच रहे मरीज

रांची में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अस्पतालों में भी सावधानी बढ़ा दी गई है। रिम्स की ओपीडी और टीबी एवं चेस्ट विभाग के बाहर कई मरीज और उनके परिजन मास्क पहनकर पहुंच रहे हैं।

बच्चों और बुजुर्गों को भी परिजन मास्क पहनाकर अस्पताल ला रहे हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अस्पताल परिसर में लोगों की सतर्कता बढ़ती दिखाई दे रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930