झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: अगले चार दिन रांची सहित कई जिलों में मूसलधार बारिश के आसार

Share

रांची: झारखंड में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में 29 जून से 2 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसको लेकर विभाग ने अलग-अलग दिनों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, 29 जून, 30 जून और 1 जुलाई को झारखंड के कई जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 2 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, हजारीबाग जैसे जिलों में ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा है दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव (लो प्रेशर) का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो झारखंड की ओर बढ़ेगा। साथ ही एक पूर्वी और पश्चिमी ट्रफ लाइन झारखंड के ऊपर से गुजर रही है, जिसके कारण बारिश की तीव्रता बढ़ेगी।

कब, कहां होगी भारी बारिश: जिलेवार विवरण

29 जून:

रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा।

30 जून:

रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, हजारीबाग, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा।

1 जुलाई:

गुमला, गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, सिमडेगा।

2 जुलाई:

रांची, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा।

एहतियात बरतने की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान बेहतर सुरक्षा व्यवस्था अपनाएं, नदी-नालों के पास जाने से बचें और मौसम से जुड़ी जानकारी पर सतर्क नजर बनाए रखें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031