मनोज कौशिक और पंकज कंबोज को अतिरिक्त प्रभार, कई जोनल IG और जिलों में नई नियुक्ति
रांची: झारखंड सरकार ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार 16 जिलों के एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है।
इस फेरबदल में मनोज कौशिक और पंकज कंबोज को उनके मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कई जोनल IG स्तर के अधिकारियों को भी बदला गया है।
इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार
- CID के ADG मनोज कौशिक को ADG मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार
- पंकज कंबोज को IG मानवाधिकार का अतिरिक्त जिम्मा
IG और DIG स्तर पर बड़े बदलाव
- नरेन्द्र कुमार सिंह – IG पलामू
- शैलेंद्र सिन्हा – IG बोकारो जोन
- क्रांति गडीदेशी – IG निगरानी सह सुरक्षा (झारखंड विद्युत बोर्ड)
- माइकल राज एस – रेल IG
- सुनील भास्कर – JAP IG
- आनंद प्रकाश (DIG बोकारो) – पुलिस मुख्यालय में योगदान
जिलों में नए SP की नियुक्ति
- निधि द्विवेदी – सरायकेला
- आशुतोष शेखर – गढ़वा
- अनुदीप सिंह – पाकुड़
- प्रवीण पुष्कर – देवघर
- मुकेश कुमार लुनायत – रामगढ़
- अमन कुमार – हजारीबाग
- कपिल चौधरी – पलामू
- नाथू सिंह मीणा – बोकारो
- अनिमेष नैथानी – चतरा
- ऋषभ गर्ग – खूंटी
- मोहम्मद याकूब – धनबाद ग्रामीण
- गौरव गोस्वामी – रांची ग्रामीण
- शुभम खंडेलवाल – जमशेदपुर ग्रामीण
- ललित मीणा – सिटी SP जमशेदपुर
- शंभू सिंह – जामताड़ा
अन्य महत्वपूर्ण पोस्टिंग
- प्रशांत आनंद – वायरलेस SP
- अजय कुमार व सुमित अग्रवाल – ACB SP
- मनीष टोप्पो – SCRB SP
- राजकुमार मेहता – ATS SP
- मूमल राजपुरोहित – रेल SP धनबाद
कमांडेंट और अन्य पदस्थापन
- अंजनी अनजान – JAP-5 देवघर
- रेशमा रमेशन – JAP-9
- कुसुम पूनिया – JAP-8
- ऋषभ कुमार झा – JAP-4
निचले स्तर पर भी बदलाव
कई SDPO और ASP स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है, जिसमें रांची, जमशेदपुर, चक्रधरपुर, पतरातु और हुसैनाबाद जैसे क्षेत्रों में नई तैनाती की गई है।
Post Views: 289






