Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड में उद्योग को बढ़ावा देने पर मंथन, लंदन में नवीन जिंदल समूह संग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बैठक

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लंदन में नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और राज्य में निवेश, औद्योगिक विकास और दीर्घकालिक सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की। यह बैठक रांची में 02 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री और उद्योगपति नवीन जिंदल के बीच हुई बातचीत की अगली कड़ी के रूप में आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में इस्पात (स्टील), स्वच्छ ऊर्जा, कौशल प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने झारखंड में पर्यावरण-अनुकूल एवं सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नवीन जिंदल समूह ने झारखंड में इस्पात उद्योग, स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं और विद्युत अवसंरचना के क्षेत्र में संभावित निवेश में रुचि व्यक्त की। बैठक में औद्योगिक निवेश के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व को प्राथमिकता देने पर भी सहमति बनी। यह पहल भारत सरकार के कम कार्बन अर्थव्यवस्था और हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप बताई गई।

उच्च शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण पर जोर

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बैठक में ‘मरांग गोमके छात्रवृत्ति योजना’ की सराहना करते हुए नवीन जिंदल समूह ने उच्च शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। इसमें झारखंड के छात्रों को छात्रवृत्ति सहायता, व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम और युवाओं की क्षमता निर्माण योजनाओं पर विचार किया गया।

इसके अलावा युवाओं के बेहतर रोजगार अवसर सुनिश्चित करने के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से शैक्षणिक और प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता बढ़ाने पर भी सहमति बनी। दोनों पक्षों ने कहा कि कुशल मानव संसाधन झारखंड के दीर्घकालिक और समावेशी विकास की आधारशिला है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

यह प्रस्तावित सहयोग झारखंड में नए रोजगार अवसर सृजन, हरित ऊर्जा के विस्तार और सतत औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031