चतरा में पत्थर कारोबारी से गैंगस्टर प्रिंस खान ने मांगी दो करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी मिली

Share

चतरा। चतरा जिले के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता, क्रशर व्यवसायी, समाजसेवी और पूर्व मुखिया प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान ने जान से मारने की धमकी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह के व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात नंबर से ऑडियो क्लिप भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। ऑडियो क्लिप में रंगदारी नहीं देने पर खोपड़ी खोल देने और हत्या कराने की धमकी दी गई है। प्रेम सिंह के अनुसार, धमकी देने वाले शख्स ने खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान बताते हुए दुबई से कॉल करने की बात कही है। व्हाट्सएप पर ऑडियो क्लिप भेजने के साथ-साथ कॉल के जरिए भी धमकी दी गई।

क्रशर और बालू व्यवसाय के क्षेत्र में प्रेम सिंह का बड़ा नाम है। धमकी मिलने के बाद पिंडरा निवासी प्रेम सिंह ने हंटरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर ऑडियो क्लिप एवं कॉल के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही पुलिस से त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बुधवार को बताया कि आवेदन मिला है पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031