खूंटी। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने शनिवार को परिवार के साथ बाबा आम्रेश्वर धाम में पूजा अर्चना की। साथ ही अपने परिवार और झारखंड के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। न्यायमूर्ति ने बाबा मंदिर के अलावा श्रीगणेश मंदिर, पार्वती मंदिर, दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, श्रीराम मंदिर, हनुमान मंदिर और शनि मंदिर में दर्शन पूजन किए। इसके पूर्व बाबा आमरेश्वर धाम पहुंचने पर प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया।
मौके पर खूंटी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार, उपायुक्त आर रोनिता, एसपी मनीष टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, अंचलाधिकारी पूजा बिनहा सहित कई न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
Post Views: 7





