जमशेदपुर: सीतारामडेरा में धारदार हथियार और गोली से हमला, दो युवक घायल

Share

पूर्वी सिंहभूम। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपराधियों ने धारदार हथियार और गोली से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना छायानगर स्थित अमित स्टोर डब्बा लाइन के पास की है, जहां सन्नी पुष्टि उर्फ जगन्नाथ पुष्टि और नंदू लोहार पर अचानक हमला कर दिया गया। हमलावरों ने दोनों पर चापड़ जैसे धारदार हथियारों से वार किया और गोली चलाने की भी बात सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी हेडक्वार्टर वन भोला प्रसाद ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से गोलियां बरामद हुई हैं, जिससे यह साफ है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे।

घायल नंदू लोहार किसी तरह परिजनों तक पहुंचा और घटना की जानकारी दी, जबकि सन्नी पुष्टि मौके पर ही गंभीर हालत में पड़ा मिला। दोनों को तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया,जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घायल सन्नी की बहन सोनी ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे सुरु भुइया के बेटे संजय भुइयाँ, पाल भुइयाँ और आजाद भुइयाँ के साथ-साथ दीपाली का बेटा करण, टकलू लोहार का बेटा प्रिंस लोहार और अन्य लोग शामिल हैं। परिजनों का कहना है कि रामनवमी के दौरान हुए विवाद के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी, जो अब इस हमले के रूप में सामने आई है।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में धारदार हथियार से हमले की पुष्टि हुई है, लेकिन घटनास्थल से बरामद गोलियां फायरिंग की ओर भी इशारा कर रही हैं। यह भी बताया जा रहा है कि एआरजेड ग्रुप से जुड़े युवकों की संलिप्तता सामने आ रही है।

सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में छापेमारी कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031