जमशेदपुर में कुख्यात मनीष सिंह गिरोह के दो सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

Share

पूर्वी सिंहभूम। जुगसलाई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकई रेलवे ब्रिज के समीप छापेमारी कर कुख्यात मनीष सिंह गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपिताें को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

शनिवार को गिरफ्तार आरोपित की जानकारी देते हुए जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई एवं आसपास के क्षेत्रों में मनीष सिंह गिरोह के छह-सात सदस्य सक्रिय हैं और व्यवसायियों को डरा-धमकाकर रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे हैं। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने गरीब नवाज कॉलोनी के पास खरकई रेलवे ब्रिज के समीप कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक लोहे का बना देशी कट्टा, चार जिंदा गोलियां तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान रौशन सिंह (28) और दीपक सिंह (30) के रूप में हुई है। दोनों जुगसलाई गौशाला नाला रोड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों संगठित रूप से रंगदारी वसूली की योजना बना रहे थे।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रौशन सिंह के खिलाफ पूर्व में भी जुगसलाई थाना में जबरन वसूली का मामला दर्ज है। वहीं दीपक सिंह के विरुद्ध तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें जुगसलाई थाना में वर्ष 2022 में मारपीट एवं जानलेवा हमला से संबंधित धाराएं तथा सोनारी थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031