जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: एक ही रात 12 दुकानों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, औजार और सामान बरामद

Share

रांची/जमशेदपुर, 16 जुलाई। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने मानगो और उलीडीह थाना क्षेत्र में एक ही रात 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और चोरी का सामान भी बरामद किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

एक ही रात 12 दुकानों को बनाया था निशाना

पुलिस के अनुसार, 11 और 12 जुलाई की मध्यरात्रि बदमाशों ने मानगो और उलीडीह क्षेत्र की 12 दुकानों के ताले और शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। निशाने पर जगदंबा होटल के समीप स्थित गुप्ता इलेक्ट्रिक, आटा चक्की, फल दुकान, सुमन स्टोर, वैभव लक्ष्मी मेडिकल, शिव स्टोर, गीतांजली स्टोर सहित कई अन्य प्रतिष्ठान थे। लगातार हुई इन घटनाओं से व्यापारियों में दहशत फैल गई थी।

एसआईटी ने तकनीकी जांच से पकड़ा गिरोह

दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व और पटमदा के डीएसपी दयानंद कुमार की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शंकर हेम्ब्रम (25), मुकदर सामद (34), गौतम हेम्ब्रम उर्फ डाडू (19) और विक्की मुखी (24) के रूप में हुई है।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में सभी आरोपितों ने 12 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर लोहे का चापड़, साबल, चैन पुली और चोरी की एक सिलाई मशीन बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, इन्हीं औजारों की मदद से दुकानों के ताले और शटर तोड़े जाते थे।

अन्य मामलों की भी हो रही जांच

पटमदा के डीएसपी दयानंद कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपित शंकर हेम्ब्रम के खिलाफ पहले से चोरी के दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह ने शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी और चोरी के बाकी सामान की बरामदगी के लिए अभियान जारी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031