Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार, दो देसी कट्टा और कारतूस बरामद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम, 24 जुलाई। गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट सब्जी मार्केट में रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा और घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

दुकानदार से मांगी गई थी एक लाख रुपये की रंगदारी

सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 18 जुलाई की शाम टिनप्लेट सब्जी मार्केट में एक दुकानदार से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी की रकम नहीं मिलने पर आरोपितों ने दुकानदार को डराने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मामले को गंभीरता से लेते हुए गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिली सफलता

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपितों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गिरफ्तार आरोपितों में गोलमुरी चर्च के पीछे रामदेव बगान निवासी करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह, टुइलाडुंगरी के बजरंगनगर निवासी मनदीप सिंह और गाढ़ाबासा निवासी रोमी सिंह उर्फ सरदार शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला अपराध

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि दुकानदारों में भय पैदा कर रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से उन्होंने फायरिंग की थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा और घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (जेएच-05 बीटी-4437) बरामद की। तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कई आपराधिक मामलों में शामिल हैं आरोपी

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पहले से 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं मनदीप सिंह पर मारपीट, हत्या के प्रयास और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत चार मामले दर्ज हैं।

पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। साथ ही पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है, ताकि रंगदारी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सके।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031