Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर के मानगो में अवैध हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। मानगो थाना पुलिस ने समय रहते बड़ी आपराधिक घटना को टालते हुए हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार रात करीब 10 बजे एनएच-33 स्थित सरोवर हिल्स होटल के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में संभावित खूनी संघर्ष या गंभीर वारदात होने से पहले ही हालात पर काबू पा लिया गया।

सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी पियूष पांडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी एनएच-33 पर सरोवर हिल्स होटल के आसपास हथियारों के साथ घूम रहे हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिटी एसपी की निगरानी में हेडक्वार्टर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को धर दबोचा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दानिश हुसैन (20 वर्ष), राशिद अंसारी (25) और गुलाम खान उर्फ तन्नी (19 ) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, एक देशी निर्मित कट्टा, एक 9 एमएम का जिंदा कारतूस, एक बड़ा धारदार चाकू तथा एक काले रंग की एवेंजर मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपितों ने स्वीकार किया कि तीन से चार दिन पहले कपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामू होटल के पास नशे की हालत में सिगरेट पीने को लेकर उनका विरोधी पक्ष से विवाद हो गया था, जो हाथापाई में बदल गया था। इसी रंजिश का बदला लेने के उद्देश्य से वे हथियारों के साथ सरोवर हिल्स होटल के पास घात लगाकर बैठे थे और मौका मिलते ही हमला करने की योजना बना रहे थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों। में शामिल गुलाम खान उर्फ तन्नी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ चांडिल (कपाली ओपी) थाना में पूर्व से मामला दर्ज है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इनके पीछे किसी बड़े आपराधिक गिरोह का हाथ तो नहीं है।

इस छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद सिंह, मानगो थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और बरामद हथियारों के स्रोत, नेटवर्क तथा संभावित अन्य संलिप्त लोगों की भी गहन जांच की जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930