जदयू के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए अहम बैठक, दरभंगा में दो लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य

Share

दरभंगा। बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार अलीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तारडीह प्रखंड के नदियामी पंचायत स्थित सुरर्तीरही टोला में पार्टी का विधिवत सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तारडीह प्रखंड अध्यक्ष विनोद चौधरी ने की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सदस्यता अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का परिचय मिला।

कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी केदार नाथ भंडारी, वरिष्ठ नेता श्यामा सुंदर विश्वकर्मा तथा बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य अरुण कुमार झा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में संचालित जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर बल दिया।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि दरभंगा जिले में जदयू संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से दो लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा जदयू के वरिष्ठ नेता संजय कुमार झा रविवार से मनीगाछी प्रखंड से सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे सदस्यता अभियान को गति देते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान का संचालन घनश्यामपुर प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा एवं अलीनगर प्रखंड अध्यक्ष मुस्लिम आजाद द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संजीव कुमार झा, अखिलेश सिंह, सुशील कुमार चौधरी, संजय चौधरी, मो. कामरान अहमद खान, संतोष सिंह, जियाउद्दीन राजा, बद्री नारायण झा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार हेतु एकजुट होकर आगामी दिनों में घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को और तेज करने का संकल्प लिया

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31