छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीर, संवाद के लिए हमेशा तैयार: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

Share

पटना। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि उनकी बड़ी से बड़ी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार संकल्पित है। पटना में रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री के तौर पर वे स्वयं छात्रों के हितों को लेकर हमेशा आगे रहे हैं।

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि छात्रों की समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार लगातार गंभीर है। यदि छात्रों के साथ संवाद का कोई भी अवसर आगे आता है तो सरकार बातचीत के लिए हर पल तैयार रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि छात्रों की समस्याओं का समाधान बातचीत और सकारात्मक संवाद के जरिए निकाला जाए।

शिक्षा मंत्री के इस बयान को हाल के दिनों में छात्रों की विभिन्न मांगों और आंदोलनों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार की ओर से छात्रों को भरोसा दिलाया गया है कि उनकी जायज और बड़ी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930