Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चाईबासा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कांड का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के तांतनगर थाना क्षेत्र में माघे पर्व के दौरान एक नाबालिग से तीन आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के नाम गोपी बिरूवा (23), गुरा बिरूवा (23) और कृष्ण बिरूवा (23) शामिल हैं।

घटना के अनुसार शनिवार को नाबालिग अपनी सहेली के घर तांतनगर ओपी क्षेत्र में माघे पर्व मनाने गई थी। वहां आरोपितों ने मौका पाकर उसे अगवा कर लिया। सुनसान जगह पर ले जाकर उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और बदहवास हालत में छोड़ फरार हो गए। हिम्मत जुटाकर पीड़िता घर लौटी और माता-पिता को सारी घटना बताई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

परिजनों ने रविवार को मंझारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। चाईबासा एसएसपी अमित रेणु के निर्देश पर तांतनगर थाना प्रभारी अरविंद कुशवाहा की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से छापेमारी में तीनों नामजद आरोपित पकड़े गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान और आवेदन के आधार पर पोक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। मंगलवार को थाना प्रभारी ने बताया कि महिला और बच्चों के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। आरोपितों के खिलाफ सख्त चार्जशीट दाखिल कर पीड़िता को जल्द न्याय दिलाया जाएगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031