Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चाईबासा में कॉलेज शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, मामले की जांच कर रही पुलिस

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में नोवामुंडी कॉलेज की अंग्रेजी विषय की शिक्षिका प्रतिभा टिकारामजी सोमकुंवर की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में शिक्षिका कॉलेज से छुट्टी के बाद अपनी स्कूटी संख्या जेएच 06 यू 5135 से घर लौट रही थीं। डीवीसी बीएसएनएल टावर के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिर पड़ीं और वाहन चालक उन्हें कुचलते हुए जोजो कैंप की दिशा में फरार हो गया। दुर्घटना के बाद उनकी स्कूटी, हेलमेट और हैंडबैग घटनास्थल पर ही बिखरे पड़े मिले।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना की उपनिरीक्षक पूर्णिमा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से स्कूटी, हेलमेट और हैंडबैग जब्त कर लिया और अज्ञात वाहन चालक की तलाश में क्षेत्र में घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

घटना की खबर मिलते ही मृतका के पति तुलसीदास रणबीर, जो टाटा स्टील फाउंडेशन में यूनिट लीड के पद पर कार्यरत हैं, अस्पताल पहुंचे। मौके पर कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे और शोक व्यक्त किया। टाटा स्टील के प्रशासनिक प्रमुख निशिकांत सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031