चनावे मंडल कारा में छापा, डीएम ने बदहाल व्यवस्था देखकर जेल प्रशासन को लगाई जमकर फटकार  

Share

 गोपालगंज :   जिले के चनावे मंडल कारा में आज अहले सुबह जिला प्रशासन ने की छापेमारी. अचानक सुबह सुबह रेड होने से जेल प्रशासन सकते में आ गया. छापेमारी के दौरान मोबाइल और नगद राशि जब्त की गई है.

बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में चनावे मंडल कारा में मंगलवार सुबह छापेमारी हुई. सुबह-सुबह अधिकारियों का अचानक पहुंचना किसी को भी पूर्वानुमान नहीं था, जिसके कारण पूरे कारा परिसर में तत्काल हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने जेल के वार्डों, बैरकों और संवेदनशील भागों में निरीक्षण किया. इस दौरान एक कैदी के पास से मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है.  जिसने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर किये हैं. जेल में प्रतिबंधित सामान का मिलना न सिर्फ सुरक्षा की कमजोरी को उजागर करता है, बल्कि इसके पीछे संभावित लापरवाही और मिलीभगत के संकेत भी देता है.

 निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने जेल परिसर की बेहद खराब साफ-सफाई और अव्यवस्था को भी नजदीक से जायजा लिया. डीएम ने जेल प्रशासन को जगह-जगह गंदगी, बदहाल व्यवस्था और लापरवाह सिस्टम को देखकर जमकर फटकार लगाई. उन्होंने तत्काल व्यवस्था सुधारने और जिम्मेदार कर्मियों से जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए. इस व्यापक छापेमारी अभियान में सदर SDO, सदर SDPO और अन्य वरीय अधिकारी भी शामिल रहे. अधिकारियों की टीम ने सभी संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की और पूरी कार्रवाई का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है. प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जेल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ऐसे सघन निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे, और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

TAGS:

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031