Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चतरा उपायुक्त के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर फोटो का दुरुपयोग, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

साइबर सेल को सूचना, दोषियों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

चतरा : चतरा में उपायुक्त के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर फोटो का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने इसे गंभीर साइबर अपराध बताते हुए आम लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार “Deputy Commissioner Chatra” नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाई गई है, जिसमें उपायुक्त की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस आईडी का उपायुक्त कार्यालय या जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है। प्रशासन ने कहा कि इस तरह की फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को भ्रमित करने, भरोसा जीतने और ठगी जैसी घटनाओं को अंजाम देने की आशंका रहती है। मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सूचित कर दिया है। साथ ही फर्जी आईडी संचालित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उपायुक्त रवि आनंद ने आमजनों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान या संदिग्ध प्रोफाइल से सावधान रहें। बिना सत्यापन किसी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि यदि किसी को इस तरह की फर्जी आईडी या संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन या नजदीकी साइबर थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने दोहराया है कि उपायुक्त और प्रशासन से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियां केवल प्रमाणित और अधिकृत माध्यमों से ही जारी की जाती हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31