चंद्रगुप्त कोल परियोजना में फायरिंग के दो दिन बाद पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में राहुल दुबे गिरोह का अपराधी घायल, गिरफ्तार कर हजारीबाग भेजा गया

Share

चतरा, 25 अगस्त। चतरा के कोयलांचल क्षेत्र में राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टंडवा-पिपरवार थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में मंगलवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह का एक अपराधी विकास कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने की फायरिंग

एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि टंडवा और पिपरवार थाना की संयुक्त पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के कुछ अपराधी सीमावर्ती इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की।

पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इसी दौरान विकास कुमार के पैर में गोली लगी। उसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर गिरोह के अन्य सदस्य मौके से फरार होने में सफल रहे।

घायल अपराधी हजारीबाग रेफर

गोली लगने से घायल विकास कुमार को पुलिस ने तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दो दिन पहले कंपनी कार्यालय पर हुई थी फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले चंद्रगुप्त कोल परियोजना स्थित सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय में राहुल दुबे गिरोह के चार नकाबपोश अपराधियों ने करीब 20 राउंड फायरिंग की थी। इस घटना में एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया था।

घटना के बाद पुलिस ने गिरोह के खिलाफ अभियान तेज कर दिया था। इसी क्रम में मंगलवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई।

फरार अपराधियों की तलाश में सर्च अभियान तेज

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और उनकी गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031