गिरिडीह में सड़क हादसे में दो युवक की मौत

Share

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना इलाके में हुए सड़क दुर्घटना की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है । घटना देवरी थाना क्षेत्र के चतरो के पास जमुआ-चकाई मुख्य मार्ग पर शनिवार रात की है।

मृतकों की पहचान कांटीदिघी गांव के रहने वाले मिथिलेश कुमार राय (35) और गादिदिघी गांव के टोला मंझलाडीह निवासी रामकुमार राय (55) के रूप में हुई है । घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मिथिलेश कुमार बाइक से जा रहे थे और राजकुमार राय पैदल चल लहे थे तभी यह घटना चतरो हटिया मोड़ के पास अचानक हुई । हादसे के बाद दोनों बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़े मिले थे । कुछ देर बाद घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दोनों के परिजन पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया । लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना पाकर देवरी थाना के सब इंस्पेक्टर रामपुकार सिंह भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की । रविवार को दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031