गांधी सेतु से युवक ने लगाई छलांग, वीडियो कॉल पर बोला टॉर्चर, प्रेम-प्रसंग एंगल से जांच तेज

Share

पटना : पटना सिटी में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक युवक ने गांधी सेतु से गंगा नदी में छलांग लगा दी। कूदने से ठीक पहले युवक ने अपने दोस्तों और परिजनों को वीडियो कॉल कर बताया कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस-प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।

जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान हाजीपुर के रत्नाकर इलाके निवासी 24 वर्षीय आजाद कुमार उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक ठेकेदार का बेटा था। घटना गांधी सेतु के पाया संख्या 44 के पास हुई, जहां से उसने नदी में छलांग लगाई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गंगा नदी में युवक की तलाश शुरू की गई। देर रात तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन में युवक का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस को मौके से युवक का मोबाइल फोन मिला है, जिसके आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि की गई।

प्रारंभिक जांच में पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है। हालांकि, वीडियो कॉल में युवक द्वारा टॉर्चर की बात कहे जाने के बाद अन्य पहलुओं को भी गंभीरता से खंगाला जा रहा है। परिजनों और दोस्तों से पूछताछ जारी है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर मानसिक दबाव और युवाओं की समस्याओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031